मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता: तीसरे नंबर पर रही राजसमंद की सुमन राव

मुंबई में पली बढ़ी, राजसमंद जिले के आईडाणा गांव की रहने वाली हैं सुमन राव 
 | 
मिस वर्ल्ड 2019 ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं सुमन राव तीसरे नंबर पर रहीं हैं

लंदन में आयोजित हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में राजस्थान की रहने वाली सुमन रतन सिंह राव ने तीसरा स्थान हासिल किया है। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की ओर से दावेदारी करने वाली सुमन राव एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इससे पहले सुमन राव ने अपनी खुबसूरती के दम पर कई खिताब और ताज अपने नाम किए हैं। 

हाल ही में सुमन राव को मिस इंडिया और मिस इंडिया के ताज के लिए चुना गया था। बॉलीवुड में करियर बनाने का सपना देख रही सुपन राव उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले के आईडाणा गांव की रहने वाली हैं। 

सुमन की परवरिश मुंबई में हुई है। जब वो एक साल की थीं तो उनके घरवाले उन्हें मुंबई ले गए थे। सुमन के पिता एक ज्वैलर हैं और जबकि उनकी मां एक हाउसवाइफ हैं। 23 नवंबर 1999 को जन्मीं सुमन एक मॉडल और अच्छी डांसर भी हैं। इसके अलावा उन्होंने स्पोर्ट्स में भी काफी रूचि है। वह बॉस्केट बॉल की खिलाड़ी हैं।

सुमन राव अभी सीए की पढ़ाई कर रही हैं और 2018 में उन्होंने मिस नवी मुंबई कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था। उसके बाद उन्होंने फेमिना मिस राजस्थान 2019 का खिताब जीता और फिर मिस इंडिया 2019 में उन्होंने राजस्थान को रिप्रजेंट किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News