गुमशुदा: परिजनों को 12 वर्षीय बालक की तलाश

लखावली रोड़ छोटा बेदला निवासी विनोद शाह का 12 वर्षीय पुत्र कुन्दन शाह गत 12 जुलाई को घर के बाहर खेलते-खेलते लापता हो गया

 | 

गुमशुदा: परिजनों को 12 वर्षीय बालक की तलाश

शहर के चाइल्ड लाइन कार्यालय से प्राप्त सूचनानुसार लखावली रोड़ छोटा बेदला निवासी विनोद शाह का 12 वर्षीय पुत्र कुन्दन शाह गत 12 जुलाई को घर के बाहर खेलते-खेलते लापता हो गया।

चाइल्ड लाइन डायरेक्टर रेणु तिवारी ने बताया कि बालक का रंग सांवलाकद गठिला है। बालक ने लाल रंग का टी-शर्टभूरे रंग की पेंट पहन रखी है। यदि किसी सज्जन को बालक के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो वे फ्री फोन सेवा 1098 अथवा दूरभाष नंबर 0294-24534472453442 पर सूचित कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News