लापता युवक का शव पानी में तैरता मिला

शहर के पास स्थित बड़ी गाँव की तलाई में आज युवक का शव तैरते हुए मिला, सुचना पर अम्बामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया। बाद में मृतक की पहचान बड़ी के पास स्थित गाँव के निवासी रमेश गमेती (25) के रूप में हुई।

 | 

बताया जा गया है कि, बड़ी के पास बड़ी मोरदिया गाँव निवासी रमेश पिछले 5-6 दिन गायब था, लेकिन परिवार को दवारा युवक की गुमशुदगी का कोई मामला दर्ज नहीं करवाया था। परिवार वालो का कहना था कि मृतक रमेश मजदूरी और चौकीदारी का काम करता था, कई बार घर नहीं आता था, इसीलिए परिवार की और से कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया।

मृतक के चाचा ने बताया कि, मृतक अपनी माँ और भाई के साथ बड़ी के ही फॉर्म हाउस पर बागबानी का काम करता था; उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थीं, सब के साथ उसका व्यव्हार अच्छा था, परिवार की ओर से इसे हादसा माना जा रहा है।

मृतक के शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के दवारा मामले की जाँच की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News