गुमशुदा युवक का शव कमरे में मिला
आज सुखेर थाना अंतर्गत एक गुमशुदा युवक का शव उसके ही कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला

आज सुखेर थाना अंतर्गत एक गुमशुदा युवक का शव उसके ही कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 12 जनवरी को किशनलाल डांगी (22) के परिजनों ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस व परिजनों के काफी ढूंढने के बावजूद भी उसका कोई सुराग नही मिला था। आज किशन के मामा ने किशन के कमरे का दरवाजा खोला तो उसका शव नजर आया।
सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया की किशन के गले पर टूटी हुई रस्सी लिपटी थी, इस कारण पुलिस ने प्रथम दृष्टी से इसे आत्महत्या बता रही है। परन्तु कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द होने से पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक कई दिनों से किशन का मानसिक सन्तुल भी बिगड़ा हुआ था। जानकारी यह भी है कि, किशन के परिजनों से उसकी सम्पति को लेकर काफी समय से मनमुटाव चल रहा था जिससे हत्या का संदेह भी जताया जा रहा है।
पुलिस ने मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम भी करवाया है।