मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून 2026 में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य

 | 

Udaipur Times, Mission Hariyalo Rajasthan: 27 मई 2026। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में बुधवार को “मिशन हरियालो राजस्थान” की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मानसून 2026 के दौरान प्रदेशभर में किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों एवं पूर्व वर्षों में लगाए गए पौधों के सत्यापन कार्यों की समीक्षा की गई। Mission Hariyalo Rajasthan

मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग लगाए गए पौधों की जीवित्तता को भी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में भी पौधारोपण को प्राथमिकता से करने के लिए कहा। Mission Hariyalo Rajasthan

उन्होंने बताया कि मानसून 2024 में 7.22 करोड़ तथा मानसून 2025 में 11.75 करोड़ से अधिक पौधारोपण कर राज्य ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आगामी मानसून 2026 में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। Mission Hariyalo Rajasthan

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पौधारोपण के साथ पौधों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए “हरियालो ऐप” के माध्यम से पौधों की जियो-टैगिंग एवं लाइव फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा। साथ ही मुख्य सचिव ने हरियालो राजस्थान वेबपोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। Mission Hariyalo Rajasthan

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News