उदयपुर में शुरू हुआ मिशन सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा 365
उदयपुर 8 नवंबर 2025 । परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और आधार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सड़क दुर्घटनाओं की दर में कमी लाने हेतु एक नवाचार किया जा रहा है।
आधार फाउंडेशन के नारायण चौधरी ने बताया कि मिशन सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा 365 के नाम से चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत दुर्घटनाओं कमी लाने के लिए आमजन को अपनी आदतों में बदलाव के लिए प्रेरित किया जाएगा। सर्वप्रथम अभियान के तहत आमजन को जोड़ा जाएगा। उसके बाद स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी, विभिन्न क्लब और अन्य लोगों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। समय-समय पर वाहनों की चेकिंग, स्कूलों में नाबालिग बच्चों द्वारा लाए गए वाहनों की जांच जैसे कार्य किये जाएंगे।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा ने बताया कि हमें अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यातायात नियमों को अपनाना पड़ेगा। इसके लिए समझाइश के साथ-साथ यातायात पुलिस का साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। यातायात पुलिस उपाधीक्षक अशोक आंजना ने बताया कि लोग स्वयं अपनी गति नियंत्रण में रहे। नहीं तो निर्धारित गति से अधिकर होने पर अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से ई चालान सीधे मोबाइल पर पहुंचने लगे हैं। उन्होने आमजन से अपील की कि स्वयं सावधान रहें, स्वयं सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन
अभियान की कड़ी में हाल ही में ताज फतेह प्रकाश पैलेस होटल में कार्यरत कर्मचारियों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में यातायात पुलिस उप अधीक्षक अशोक आंजना ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। ताज फतेह प्रकाश पैलेस के सिक्योरिटी मैनेजर मुकेश कुमार व्यास, आधार फाउंडेशन के नारायण ने भी सत्र को संबोधित किया और सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने यातायात संकेतों, लेन ड्राइविंग अनुशासन, सुरक्षा हेलमेट, सीट बेल्ट आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी।
सत्र में होटल फतेह प्रकाश पैलेस के स्टाफ़ सहित ट्रेफ़िक अधिकारियों की उपस्थिति रही। फतेह प्रकाश पैलेस के आँपरेशन डायरेक्टर संतोष बुर्ला, मुख्य अभियंता प्रताप सिंह राव, एक्जीक्यूटिव हाउसकीपर पुष्कर मेनारिया, फूड एवं सर्विस मैनेजर यश्वंत सिंह, फ़ाइनेंस कॉन्ट्रोलर अखिल नाहर सहित होटल के सभी टीम सदस्य उपस्थित रहे। सत्र के बाद विशेषज्ञों ने सुरक्षित ड्राइविंग के व्यावहारिक प्रदर्शन भी दिए।
#MissionRoadSafety365 #UdaipurNews #RoadSafetyAwareness #AadharFoundation #UdaipurPolice #RajasthanTransport #TrafficAwareness #UdaipurEvents #SafeDriving #LifeProtection365 #TajFatehPrakashPalace #UdaipurInitiative
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
