मिताली व कोमल के डिजाईन किये वस्त्र होंगे लक्मे फैशन वीक के आकर्षण

शहर के दो युवा फैशन डिजाईनर के डिजाईन किये वस्त्र पहन कर माॅडल इस आयोजन में भाग लेगी।
 | 
मिताली व कोमल के डिजाईन किये वस्त्र होंगे लक्मे फैशन वीक के आकर्षण
सेन्टर हेड प्राची मेहता ने बताया कि मुंबई में आयोजित होने वाले समर रिसोर्ट 2020 के मुख्य शो क्षेत्र में लॉन्चपैड पर प्रदर्शन के लिए विशेषज्ञों की देखरेख में अंतिम चयन के लिए बड़े और बेहतर डिजाइन फेस्टिवल सीजन भोपाल में प्रस्तुति के लिए फैशन डिजाइन प्रविष्टि को चुना गया है। 

उदयपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी 19 दिसंबर को होने वाले लक्में फैशन वीक के द डिजाईन फेस्टिव सीजन-3 में आईएनआईएफडी उदयपुर की छात्रा मिताली कुमावत व कोमल कुमावत के डिजाईन किये वस्त्र आकर्षण का केन्द्र होंगे। 

यह उदयपुर के लिये गौरव की बात है कि शहर के दो युवा फैशन डिजाईनर के डिजाईन किये वस्त्र पहन कर माॅडल इस आयोजन में भाग लेगी। 

सेन्टर हेड प्राची मेहता ने बताया कि मुंबई में आयोजित होने वाले समर रिसोर्ट 2020 के मुख्य शो क्षेत्र में लॉन्चपैड पर प्रदर्शन के लिए विशेषज्ञों की देखरेख में अंतिम चयन के लिए बड़े और बेहतर डिजाइन फेस्टिवल सीजन भोपाल में प्रस्तुति के लिए फैशन डिजाइन प्रविष्टि को चुना गया है। 

उन्होंने बताया कि इस समारोह के लिये उपरोक्त दोनों छात्राओं के डिजाईन किये गये वस्त्रों का चयन किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News