मार्केट में धूम मचा देगी Mitsubishi की नई Pajero, जाने क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स और कीमत ?
Udaipur Times, New Mitsubishi Pajero : SUV सेगमेंट में कभी अपनी अलग पहचान बनाने वाली Mitsubishi Pajero एक बार फिर नए अवतार में वापसी करने जा रही है। कंपनी ने नई Pajero के ग्लोबल डेब्यू की 2 सितंबर 2026 को हो चुका है। नई SUV को पहले के मुकाबले ज्यादा दमदार ऑफ-रोड क्षमता, आधुनिक टेक्नोलॉजी और मजबूत बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म के साथ पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में इसकी बिक्री 2027 की शुरुआत से शुरू हो सकती है।
बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर होगी पूरी तैयार
नई Pajero की सबसे बड़ी खासियत इसका बॉडी-ऑन-फ्रेम कंस्ट्रक्शन होगा। यह प्लेटफॉर्म Mitsubishi Triton पिकअप से जुड़ा बताया जा रहा है। इससे SUV को कठिन रास्तों और ऑफ-रोड परिस्थितियों में बेहतर मजबूती मिलने की उम्मीद है।
नई Pajero में Mitsubishi का S-AWC यानी Super All-Wheel Control सिस्टम भी दिया जाएगा। यह सिस्टम अलग-अलग पहियों तक टॉर्क को मैनेज कर ट्रैक्शन और स्टेबिलिटी बेहतर करने में मदद करता है।
ऑफ-रोडिंग के लिए खास 4WD सिस्टम में तब्दीली
नई Pajero में Super Select 4WD-II ट्रांसफर केस मिलने की भी उम्मीद है। यह सिस्टम ड्राइवर को अलग-अलग ड्राइविंग परिस्थितियों के अनुसार टू-व्हील ड्राइव, फुल-टाइम ऑल-व्हील ड्राइव और लो-रेंज मोड के बीच चुनाव करने की सुविधा देता है।
SUV में Eco, Normal, Gravel, Sand, Snow, Mud और Rock जैसे ड्राइव मोड भी मिलने की संभावना है। ऐसे फीचर्स इसे खराब रास्तों और कठिन ऑफ-रोड परिस्थितियों के लिए ज्यादा सक्षम बना सकते हैं।
प्रीमियम होगा नई Pajero का इंटीरियर
कंपनी के टीजर से नई Pajero के केबिन में कई प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-बेस्ड फीचर्स की झलक मिल चुकी है। इसमें 14.3-इंच स्क्रीन पर 3-गेज मीटर विजेट, सेमी-एनिलिन लेदर सीटें और वेंटिलेटेड सीटें शामिल हो सकती हैं।
केबिन में 4WD डायल, ट्रांसफर केस कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और रियर डिफरेंशियल लॉक जैसे ऑफ-रोडिंग से जुड़े कंट्रोल भी देखने को मिल सकते हैं। वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलने की उम्मीद है।
इंजन का अभी नहींहुआ खुलासा
Mitsubishi ने नई Pajero के इंजन और पावरट्रेन की पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, कंपनी के डीजल-हाइब्रिड पावरट्रेन पर काम करने की खबरों को देखते हुए नई Pajero में हाइब्रिड तकनीक मिलने की संभावना जताई जा रही है।
आने वाले समय में इसके PHEV और पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन भी अलग-अलग बाजारों में पेश किए जा सकते हैं।
Dakar से जुड़ी पहचान भी रहेगी बरकरार
नई Pajero के टीजर में सैंड-बेस्ड थीम और ऑफ-रोड डिजाइन एलिमेंट्स दिखाई दिए हैं, जो Mitsubishi की Dakar रेसिंग विरासत की याद दिलाते हैं। SUV को ऐसे डिजाइन के साथ तैयार किया जा रहा है जिससे इसकी मजबूत और एडवेंचर-फोकस्ड पहचान बरकरार रहे।
कब आएगी और क्या भारत में होगी लॉन्च?
नई Mitsubishi Pajero का 2 सितम्बर को होगा डेब्यू
एशियाई बाजारों में इसकी बिक्री 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, भारत में इसे लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अमेरिकी बाजार में इसे Montero नाम से पेश किए जाने की उम्मीद है, जहां इसकी लॉन्चिंग बाद के वर्षों में हो सकती है। नई Pajero के साथ Mitsubishi आने वाले समय में छोटे SUV मॉडल्स पर भी काम कर रही है, जिनमें हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है।