महारक्तदान अभियान का सहाड़ा विधायक द्वारा प्रचार
तेरापंथ युवक परिषद् के 6 सितम्बर को आयोजित होने वाले महारक्तदान अभियान का सहाडा विधायक डॉ बी. आर. चौधरी द्वारा प्रचार किया गया। इधर महारक्तदान अभियान को लेकर उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा ने तेरापंथ युवक परिषद को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

तेयुप अध्यक्ष अभिषेक पोखरना ने बताया की तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर 6 सितम्बर को विश्व का सबसे बड़ा महारक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। जनता को जागृत करने के लिए अभियान का प्रचार जोर शोर से किया जा रहा है।
इस कड़ी में सहाड़ा विधायक डॉ बी. आर. चौधरी ने भी प्रचार किया और लोगों से 6 सितम्बर को अधिक से अधिक रक्तदान करने का आह्वान किया। प्रचार में तुषार मेहता, तेयुप अध्यक्ष अभिषेक पोखरना, प्रदीप सोनी, रवि जैन, अजीत छाजेड, विनोद कच्छारा, दीपक सिंघवी, विकास बोथरा, सोहन मेहता सहित कई युवा शामिल थे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal