एम.एल.ए चढ़े टावर पर

चित्तौडग़ढ़ जिले के बड़ीसादड़ी के क्षेत्रीय विधायक प्रकाश चौधरी मोबाइल टावर हटाने की मांग को लेकर स्वयं अपने समर्थको के साथ टावर पर चढ़ गये।

 | 

एम.एल.ए चढ़े टावर परचित्तौडग़ढ़ जिले के बड़ीसादड़ी के क्षेत्रीय विधायक  प्रकाश चौधरी मोबाइल टावर हटाने की मांग को लेकर स्वयं अपने समर्थको के साथ टावर पर चढ़ गये।

यह देखकर लोग हैरान रहे गये वहीं इस घटनाक्रम से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में हडकंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल व जनसमूह एकत्रित हो गया। छह घण्टे तक चली वार्ता के बाद प्रशासन द्वारा टावर सीज करने व इसे हटाने की कार्यवाही करने का लिखित आशवासन मिलने पर चौधरी टावर से उतरे ।

जानकारी है कि बड़ीसादडी विधायक प्रकाश चौधरी का निवास आदर्श कॉलोनी में है। इसी कॉलोनी में वोडाफोन कंपनी का एक टॉवर लग रहा है। टावर से निकलने वाली विकिरणों एवं रेडियेशन से आये दिन लोग बीमार हो रहे है। इस टावर से स्वयं विधायक और उनका परिवार भी पीडित है। कई बार उन्होंने प्रशासन को अदालत के आदेशानुसार टावर को हटाने के लिए आग्रह किया लेकिन प्रशासन ने इस संदर्भ में कोई कदम नही उठाया।

इस पर आज सुबह 8.30 बजे चौधरी सहित आठ कार्यकर्ता टावर पर चढ़ गए। विधायक को टावर पर चढ़ा हुआ देख इसकी सूचना मिलते ही बडीसादडी थानाधिकारी भैरूलाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने समझाइश करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी ।

उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना मिलते ही  डिप्टी जगदीशनारायण, उपखण्ड अधिकारी गितेश कुमार मालवीया भीमौके  पर पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस बल भी वहां तैनात कर दिया गया। देखते ही देखते टावर के समीप क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सत्तापक्ष के विधायक को अपने ही राज में अपनी बात मनवाने के आंदोलन की राह अपनानी पडी़ है। दोपहर बाद उनकी  मांग मानी गई तब अपराह्न लगभग 2 बजे वे टावर से उतरे ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News