विधायक श्री फूलसिंह मीणा ने किया उदयपुर सूचना केन्द्र का अवलोकन
उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूलसिंह मीणा ने मंगलवार को उदयपुर संभाग मुख्यालय स्थित सूचना केन्द्र का अवलोकन किया तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।

उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूलसिंह मीणा ने मंगलवार को उदयपुर संभाग मुख्यालय स्थित सूचना केन्द्र का अवलोकन किया तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।
इस दौरान विभागीय उप निदेशक डॉण् दीपक आचार्य तथा सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी पवन शर्मा ने क्षेत्रीय विधायक श्री मीणा को विभागीय काम.काज एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रचार.प्रसार से संबधित कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
उप निदेशक डॉण् दीपक आचार्य ने विधायक श्री मीणा को सूचना एवं जनसंपर्क विभागीय प्रचार साहित्य भेंट किया। मीणा ने विभागीय गतिविधियों की सराहना की और आंचलिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।