उदयपुर ग्रामीण में 5 GSS के लिए जमीन आवंटन पर विधायक फूलसिंह मीणा की UDA सचिव से चर्चा

 | 
Udaipur Rural MLA Phool Singh Meena meeting UDA Secretary Hemendra Nagar regarding GSS land allocation and development works

उदयपुर 22 मई 2026 । उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने गुरुवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) सचिव हेमेन्द्र नागर से मुलाकात कर उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यों के संबंध में चर्चा की। जिसमें हाल ही में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय भवन एवं खेल मैदान के आवंटन की जमीन के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सरकारी भवनों के निर्माण कार्य के लिये UDA की NOC जल्दी दिलवाने के लिये कहा जिससे की समय पर कार्य पूर्ण हो सकें।

साथ ही विधायक मीणा ने प्रदेश की सरकार द्वारा स्वीकृत किये गये 5 GSS के लिये जमीन आवंटन के लिये चर्चा की जिसमें उमरड़ा, डाकन कोटड़ा, सीसारमा, धोलकी पाटी आदि शामिल है के लिये विद्युत विभाग को GSS बनाने के लिये जल्द जमीन आवंटन कि जाये जिससे जल्द से जल्द GSS लग सके ओर ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विद्युत की परेशानियों से ग्रामीणों को राहत मिल सकें।  GSS Land Allocation Udaipur

UDA सचिव ने सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के लिये विधायक को आश्वस्त किया। इस अवसर पर भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष  तख्तसिंह  शक्तावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष  दिनेश  धाभाई,  औंकार मेनारिया आदि उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News