MLSU के वार्षिक खेल कैलेंडर का विमोचन

मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के सत्र 2018-2019 का वार्षिक खेल कैलेंडर का विमोचन कुलपति सचिवालय में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जे पी शर्मा, विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष आनंद पालीवाल, यूनिवर्सिटी के वित्त नियंत्रक गिरीश कच्छारा द्वारा किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के सचिव डॉ भीम

 | 

MLSU के वार्षिक खेल कैलेंडर का विमोचन

मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के सत्र 2018-2019 का वार्षिक खेल कैलेंडर का विमोचन कुलपति सचिवालय में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जे पी शर्मा, विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष आनंद पालीवाल, यूनिवर्सिटी के वित्त नियंत्रक गिरीश कच्छारा द्वारा किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के सचिव डॉ भीमराज पटेल, योग केंद्र के समन्वयक डॉ दीपेंद्र सिंह चौहान, सहायक खेल निदेशक डॉ हेमराज सिंह चौधरी मौजूद थे।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के सचिव डॉ भीमराज पटेल ने बताया की 8 सितम्बर 2018 को इस सत्र की पहली प्रतियोगिता क्रॉस कंट्री (पुरुष एवं महिला) भिंडर के द्रोणाचार्य कॉलेज की मेजबानी में प्रारम्भ होगी। सत्र 2018-2019 में कुल 37 पुरुष एवं महिला प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जायेगा। जो की फरवरी 2019 तक आयोजित की जाएगी।

Click here to Download the UT App

वर्तमान सत्र 2018-2019 में कराटे, अमेरिकन फूटबाल, किक बॉक्सिंग तीन नए खेलों का आयोजन भी किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News