एम.एल.एस.यु को मिली पी.सी.आई मान्यता

सुखाडिया विश्वविध्यालय के फार्मेसी छात्रों को लम्बे संघर्ष के बाद राहत की साँस मिल गई है। आज कुलपति ने फार्मेसी छात्रों को खुशखबरी सुनाई कि फार्मेसी कॉलेज को सत्र 2013 - 14 के लिए पी.सी.आई द्वारा मान्यता दे दी गई है।

 | 

एम.एल.एस.यु को मिली पी.सी.आई मान्यता

सुखाडिया विश्वविध्यालय के फार्मेसी छात्रों को लम्बे संघर्ष के बाद राहत की साँस मिल गई है। आज कुलपति ने फार्मेसी छात्रों को खुशखबरी सुनाई कि फार्मेसी कॉलेज को सत्र 2013 – 14 के लिए पी.सी.आई द्वारा मान्यता दे दी गई है।

यूनिवर्सिटी के सूचना अधिकारी डॉ. कुंजन आचार्य ने बताया कि फार्मेसी काउंसलिंग ऑफ़ इन्डिया ने सुखाडिया विश्वविध्यालय को वर्तमान सत्र एवं आगामी सत्र 2014 तक मन्यता प्रदान कर दी है।

गौरतलब है कि लम्बे समय से फार्मेसी छात्र और छात्र संघठन इस मान्यता को लेकर संघर्ष कर रही थे। इस मान्यता के नहीं मिलने 40 विद्यार्थियों का भविष्य अधरझूल में था।

मान्यता को लेने के लिए छात्र संघठनो ने भूख हड़ताल, पुतला जलाकर एंव उग्र प्रदर्शन कर विरोध जताया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News