केम्पस ड्राइव में गिट्स के 02 विद्यार्थियों का एमएनसी जी.ई. हेल्थकेयर में चयन
गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज में केम्पस ड्राइव द्वारा बी.टेक. व एम.बी.ए. के 02 विद्यार्थियों का चयन जी. ई. हेल्थकेयर कम्पनी में मेनेजमेंट ट्रेनी के पद पर हुआ। जिसमें ट्रेनिंग के दौरान उन्हें 15,000 व 20,000 को स्टाई फंड दिया जायेगा।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि जी. ई. हेल्थकेयर मेडिकल इक्युपमेंट व डाइग्नोसिस प्रोडक्ट डिजाइन की प्रमुख कम्पनी हैं। जो मेडिकल इक्युपमेंट व डाइग्नोसिस प्रोडक्ट डवलपमेंट में विश्व भर में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
कम्पनी से आये अधिकारीयों अमिश अग्रवाल (बिजनेस मेनेजर जी.ई. हेल्थकेयर) व सुश्री राधिका भाटीया (एच.आर. जी.ई. हेल्थकेयर) ने सर्वप्रथम पी.पी.टी. के माध्यम से कम्पनी के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। उसके पश्चात् जी.डी., टेक्नीकल इन्टरव्यू एवं एच.आर. के माध्यम से 02 विद्यार्थियों का चयन किया। जिसमें गिट्स के बी.टेक. इलेक्ट्रिकल इन्जिनियरिंग विभाग के छात्र आयुश टेलर एवं एम.बी.ए. विभाग से विभा पुरोहित का चयन मेनेजमेन्ट ट्रेनी के पद पर हुआ। संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियों के सवर्णिम भविष्य की कामना की।