चल चिकित्सा शिविर आयोजित 333 रोगियों की हुई जांच

तेरापन्थ प्रोफेशनल फोरम की ओर से आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ चल चिकित्सालय शिविर केम्प
 | 
शिविर का शुभारंभ तेरापंथी सदस्यों द्वारा नवकार मंत्र का उच्चारण करके किया गया। शिविर के दौरान 130 जनरल रोगी, 150 नेत्र रोगी,45 दंत एवं 08 लैब जांच की गई एवं रोगियों को लाभांवित किया गया। 
 
उदयपुर। तेरापन्थ प्रोफेशनल फोरम की ओर से आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ चल चिकित्सालय शिविर केम्प अकोला में लगाया गया। 

शिविर का शुभारंभ तेरापंथी सदस्यों द्वारा नवकार मंत्र का उच्चारण करके किया गया। शिविर के दौरान 130 जनरल रोगी, 150 नेत्र रोगी,45 दंत एवं 08 लैब जांच की गई एवं रोगियों को लाभांवित किया गया। 

शिविर के दौरान डॉ बी. आर कटारिया, रमाशंकर पांडे, डॉ अंकित शर्मा, डॉ शावन रॉय, डॉ अंशीत बाबेल, ललित पाटीदार, तरुण, धर्मवीर, सीताराम, नंदलाल, मुकेश आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की। 

इस अवसर पर तेरापंथ सभा के मंत्री नरेंद्र चपलोत, महावीर इंटरनेशनल के मंत्री राजेश चपलोत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुकेश बोहरा, पूर्व सभा अध्यक्ष बंसीलाल मेहता उपस्थित रह कर सेवायें प्रदान की। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News