मोबाईल चोर गैंग गिरफ्त में
उदयपुर के सवीना थाना पुलिस ने चार बदमाशों की गैंग को पकड़ा है जो मोबाईल की छीना झपटी में लिप्त है। यह लोग सड़क पर मोबाइल से बात करते हुए व्यक्तियो से झपट्टा मार कर मोबाइल छीन कर भाग जाते थे। कुछ मामलो में तो यह लोग किसी से फ़ोन करने का बहाना बनाकर मोबाईल मांगते और फरार हो जाते थे। पुलिस ने इनके कब्ज़े 12 मोबाईल फोन बरामद किये है।

सवीना थानाधिकारी आरपीएस (प्रोबेशन) नूर मोहम्मद ने बताया की गिरफ्त में आये चारो लोग के नशे के आदी है और इसी लत के कारण यह लोग छीनाझपटी की वारदाते अंजाम देते है। पुलिस ने इनके कब्जे से अब तक 12 मोबाईल ज़ब्त किये है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त ने वारदात में प्रयुक्त वाहन जुपिटर स्कूटी को भी ज़ब्त कर लिया है। पुलिस इनसे जांच कर रही है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
गिरफ्तार किये गए अभियुक्त की पहचान 21 वर्षीय कुणाल शर्मा पिता नवरत्न शर्मा निवासी गणेश कॉलोनी गुलाब बाग, 23 वर्षीय प्रीतम सिंह राजपूत पिता दलपत सिंह राजपूत निवासी भटियाणी चोहट्टा ऊँटो का कारखाना, 26 वर्षीय अविनाश पालीवाल पिता सत्यनारायण पालीवाल सेक्टर 12 रोशन नगर तथा 20 वर्षीय नीरज सेन पिता ललित सेन निवासी वारियो की पोल जगदीश चौक के रूप में की गई है।