राजस्थान में आज से आचार संहिता लागू ! नगर निकाय चुनाव का हुआ ऐलान, देखें तारीख
Udaipur Times, Rajasthan News : राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज बुधवार शाम 4 बजे राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के चुनावों की घोषणा हो गई है। दो चरणों में राज्य निर्वाचन आयोग शहरों में चुनाव कराएगा।
जानकारी के अनुसार पहले चरण में 9 सितंबर और दूसरे चरण में 11 सितंबर को वोटिंग होगी और 14 सितंबर को रिजल्ट आएंगे। राजस्थान के इतिहास में पहली बार सभी नगरीय निकायों में एक साथ चुनाव हो रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने एक देश-एक चुनाव की तर्ज पर एक प्रदेश-एक चुनाव कराने की घोषणा की थी। Rajasthan News
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के मुताबिक- निकाय प्रमुखों का चुनाव 21 सितंबर को होगा, जबकि उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितंबर को होगा। इसी दिन नगर निगम, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं की साधारण सभा की बैठक होगी, उसी बैठक में डिप्टी मेयर, उपसभापति, नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे।
