मेवाड़ की रोशनी दुबई में बिखेरेगी मॉडलिंग का जलवा

मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी मेहनत से एक विशेष मुकाम बना चुकी उदयपुर सम्भाग के डूंगरपुर जिले के पाड़वा गांव की मॉडल रोशनी बारोट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मॉडलिंग का जलवा बिखेरेगी। रोशनी आगामी जनवरी महीने में दुबई में होने वाले माइलस्टोन मिस एंड मिसेज इंडिया 2019 के टॉप 20 में पहुच चुकी है। रोशनी इस शो में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए हिस्सा ले रही है।

 | 

रोशनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस मॉडलिंग शो में विश्व के कई हिस्सों से महिलाएं ओर युवतियां हिस्सा ले रही है। इस शो के आयोजको द्वारा हाल ही में सोशल साइट पर शुरू की गई वोटिंग में रोशनी को हजारों प्रशंसकों ने एक मजबूत प्रतिभागी के रूप में पसंद किया है, जिसके चलते रोशनी अब टॉप 20 तक पहुच गयी है।

मेवाड़ की रोशनी दुबई में बिखेरेगी मॉडलिंग का जलवा

इस शो में होने वाले अलग – अलग राउंड में सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस के सहारे जीत हांसिल करने के लिए रोशनी पिछले कई महीनों से हेवी वर्कआउट , डायटिंग, डाँस ओर योगा पर पूरा ध्यान दे रही है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

रोशनी का यह भी कहना है कि शो के दौरान उसकी पूरी कोशिश रहेगी कि अपनी राजस्थानी संस्कृति की छाप दुबई के इस शो में वो सभी प्रतिभागियों ओर आयोजको पर छोड़ कर आये। अपने टॉप 20 में सलेक्ट होने के लिए रोशनी ने अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए बताया कि अगर इस शो में वो माइलस्टोन मिस इंडिया का क्राउन जीतती है तो ये जीत सिर्फ उनकी नही बल्कि उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसको की जीत होगी।

मेवाड़ की रोशनी दुबई में बिखेरेगी मॉडलिंग का जलवा

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News