माॅडल्स ने मनाया हेलोईन डे
क्रियेशन ग्रुप द्वारा आज वर्ल्ड हेलोइन डे के अवसर पर भूपालपुरा स्थित क्रियेशन हाउस में शहर की महिला माॅडल्स ने विभिन्न प्रकार के वेशभूषा पहन कर हेलाईन डे मनाया।
| Oct 31, 2018, 18:45 IST

क्रियेशन ग्रुप द्वारा आज वर्ल्ड हेलोइन डे के अवसर पर भूपालपुरा स्थित क्रियेशन हाउस में शहर की महिला माॅडल्स ने विभिन्न प्रकार के वेशभूषा पहन कर हेलाईन डे मनाया।
फैशन डिजायनर व कोरियोग्राफर राजेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सभी माॅडल्स ने स्केरी, होरर, गोस्ट, विच, वेम्पायर, ड्रेकुला की वेशभूषा पहन कर रेम्प वाॅक किया। सभी ने इसे मनोरंजन के साथ मनाया।
उन्होंने बताया कि विदेशों में हेलोईन डे व्यापक स्तर पर मनाया जाता है और अब भारत में भी इसे उत्साह के साथ एवं होटलों व स्कूलों में थीम पार्टीज़ व अन्य प्रकार से इसे बड़े स्तर पर मनाया जाने लगा है।