हरियाणा में करोड़ों रुपये से यहां तैयार होगी आधुनिक आदर्श मंडी, लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा

 | 
हरियाणा में करोड़ों रुपये से यहां तैयार होगी आधुनिक आदर्श मंडी, लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के साइबर सिटी की खांडसा सब्जी मंडी को आधुनिक आदर्श मंडी के रूप में तैयार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से मंडी की तस्वीर बदलने के 18 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है।

जानकारी कर अनुसार विकास कार्य को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूरी होने के बाद खांडसा मंडी का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और यह आधुनिक मंडियों में शामिल होगी। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक विकास परियोजना के तहत मंडी में किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों और आम लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा। मंडी में दो अत्याधुनिक प्री-इंजीनियर्ड भवन शेड बनाए जाएंगे, जिनमें आरसीसी डेक स्लैब की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए आधुनिक निकासी प्रणाली विकसित की जाएगी। Haryana News

मार्केट कमेटी के सचिव यदुराज यादव के अनुसार मंडी में नई सीवर लाइन बिछाने के साथ चौड़ी और मजबूत कंक्रीट सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इससे वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और जाम की समस्या में भी कमी आएगी। मंडी परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा और आकर्षक बनाने के लिए सौंदर्यीकरण की योजना भी परियोजना में शामिल है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक यह विकास परियोजना दिसंबर 2025 में आयोजित गुरुग्राम महाविकास रैली के दौरान CM सैनी और विधायक मुकेश शर्मा द्वारा रखी गई आधारशिला के बाद आगे बढ़ी है। Haryana News

खांडसा रोड मंडी को बेहतरीन मंडी के रूप में विकसित करने के लिए परियोजना तैयार की गई है। इसके लिए सरकार ने बजट भी अलाट कर दिया है। जिस तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। उस मंडी की दिशा पूरी तरह से बदल जाएगी।

-विनय यादव, जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News