पीएमसीएच में होगा आधुनिक तकनीक से घुटने का इलाज
अब तक देश के नामचीन मेडीकल संस्थानों में मिलने वाली अस्थि रोग की विश्वस्तरीय चिकित्सिकीय तकनीक, अब झीलो के शहर उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल में उपलब्ध कराई जा रही हैं।
अब तक देश के नामचीन मेडीकल संस्थानों में मिलने वाली अस्थि रोग की विश्वस्तरीय चिकित्सिकीय तकनीक, अब झीलो के शहर उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल में उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस रोटेटेड प्लेटेड तकनीक के बारे में आज पीएमसीएच के अस्थि रोग चिकित्सक डॉ.विपिन बक्षी,आर.एन.लढढा एवं ओ.टी.स्टाफ को विश्व के जाने माने यू.के. के ओर्थोपेडिक एवं जोईन्ट रिपलेसमेन्ट सर्जन डॉ. एरोन एम.जी. ने एक दिवसीय लाईव वर्कशॉप में जानकारी दी।
डॉ. एरोन ने बताया कि जोनसन एण्ड जोनसन द्वारा आधुनिक तकनीक से तैयार किया हुआ रोटेटेड प्लेटेड (आर.पी) घुटने के माध्यम से घुटना पूर्ण रूप से रोटेट हो सकता हैं। उन्होने बताया कि इस तकनीक में घुटना फीमर के साथ-साथ मूवमेन्ट करता हैं जिसके चलते पॉव पूरा घूम सकता है और मरीज एक आम व्यक्ति की तरह चल फिर सकता हैं।