मोडिफाइड साइलेंसर लगा तेज़ आवाज़ करने वालो पर कार्यवाही
उदयपुर 26 नवंबर 2019 । उदयपुर शहर के अम्बामाता थाना पुलिस ने रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिलों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़को पर तेज़ गति से चला यातायात नियमो की धज्जिया उड़ाने वाले 5 युवको के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनकी मोटर साइकिल ज़ब्त कर ली।
अम्बामाता पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मण राम विश्नोई ने बताया की ज़ब्त किये गए सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन निरस्त करने बाबत जिला परिवहन अधिकारी को पत्र लिखकर मोटर साइकिलों में मोडिफाइड साइलेंसर का जिला परिवहन अधिकारी द्वारा मुआयना करावाया गया तो मोटर साइकिलों में मोडिफाइड साइलेंसर लगा होना बताया गया जो की नियम के विरद्ध है।
पुलिस ने यातायात नियमो एवं वाहन रजिस्ट्रेशन की शर्तो का उल्लंघन करने कार्यवाही करते हुए 22 वर्षीय जगदीश मंदिर घंटाघर निवासी दिव्य राज पुत्र गोपाल सिंह सांखला से मोटर साईकिल न. RJ 27 BG 7070, हवामगरी गोवर्धन विलास निवासी 31 वर्षीय श्रीरीश तावेडा पुत्र राजकमल से मोटर साईकिल न. RJ 27 SY 6805 ज़ब्त की।
इसी प्रकार 23 वर्षीय गणेश घाटी निवासी गोकुल पुत्र भरतप्रकाश शर्मा से मोटर साईकिल न. RJ 27 BB 1299, एक अन्य वाहन चालक से मोटर साईकिल न. RJ 27 BP 3739 तथा तेजाजी चौक बांसवाड़ा निवासी ज़काउल्लाह खान पुत्र फरहत उल्लाह खान से मोटर साईकिल न. RJ 09 SY 9669 ज़ब्त कर कार्यवाही की।