अंगीरा रेस्टारेंट का उद्घाटन करेगी मोदी की पत्नी जसोदा बेन
सौ फीट स्थित अंगीरा मल्टी कूजि़न रेस्टोरेंट का उद्घाटन मंगलवार 22 अगस्त को प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन करेगी। इस अवसर पर सेक्टर 14 स्थित आश्रय सेवा संस्थान की 40 बालिकाएं भी मौजूद रहेगी।

अंगीरा के पार्टनर दीपक माहेश्वरी ने बताया कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की थीम पर रेस्टारेंट संचालित होगा। इस थीम को ध्यान में रखते हुए अंगीरा रेस्टोरेंट निकट भविष्य में निर्धन बालिकाओं के उत्थान के लिये एक कोष भी रखा जाएगा। इस रेस्टॉरेंट में 50 व्यक्तियों के लिये एक बेंक्वेंट हॉल भी होगा।
अंगीरा के पार्टनर नरेश बंदवाल ने बताया कि रेस्टोरेंट शुद्ध शाकाहारी तर्ज पर होगा। रेस्टोरेंट शहर के अन्य रेस्टोरेंट की तुलना भिन्नता लिये होगा। जिसमें मेन्यू सिस्टम पर खाना परोसा जाएगा। यहाँ पर खाने मे गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं लिये होगा। खाने में उन गुणवत्तायुक्त खाद्य वस्तुओं का समावेश होगा, जिसका उपयोग अन्य रेस्टोरेंट में अमूमन नहीं होता है। यहाँ पर शेफ सभी बाहर के होंगे। शहर का यह प्रथम रेस्टोरेंट है जिसे आईएसओ 9001ः2015 का सर्टिफिकेट मिल चुका है।