मोहाली बनेगा नया आईटी हब, AI व डिजिटल इनेशन का होगा प्रमुख केंद्र
Udaipur Times, Chandigarh News : पंजाब सरकार राज्य को देश के प्रमुख आईटी डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को चंडीगढ़ में नैसकॉम प्रतिनिधिमंडल से बैठक की। जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि मोहाली उत्तर भारत का प्रमुख आईटी हब बनेगा, जो एआई और डिजिटल इनोटेशन का केंद्र होगा।
मिली जानकारी के अनुसार सीएम ने बताया कि पंजाब में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा, कुशल मानव संसाधन और कम कारोबारी लागत है। अनुकूल औद्योगिक नीतियों से तकनीकी कंपनियों के लिए बेहतर माहौल बन रहा है। सरकार का लक्ष्य नए निवेश को आकर्षित करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने नैसकॉम को मोहाली के स्टार्टअप इनक्यूबेटर के साथ साझेदारी का न्योता दिया।