मुस्लिम महासभा के मोहम्मद जरदार खान लाला का इन्तकाल

आज सुबह मुस्लिम महासभा राजस्थान के प्रदेश सचिव मोहम्मद जरदार खान लाला का इन्तकाल हो गया जिनकी नमाजे जनाजा उनके पैतृक गॉंव भुंगड़ा, बांसवाड़ा में अदा की गई और दफन किया गया।

 | 

कल बाद नमाज जौहर उनकी सोहम की फातेहा होगी। मरहूम जरदार खान लाला ने अपनी पूरी जिन्दगी अपनी कौम की भलाई के लिए काम किया। हमेशा नौजवानों को शिक्षा भाईचारे और साम्प्रदायिक सद्भाव का पाठ पढ़ाया। हमेशा सच्चाई का साथ दिया।

उनके गॉंव में उन्हें शेर-ए-भुंगड़ा के नाम से जाना जाता हैं और वह पिछले पांच वर्षों से मुस्लिम महासभा में तन-मन-धन से काम कर रहे थे। समाज में उन्हें साम्प्रदायिक सद्भाव के लिये हमेशा याद किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News