मोहनलाल सुखाडिय़ा के पुत्र दिलीप सुखाडिय़ा का निधन

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिय़ा के ज्येष्ठ पुत्र दिलीप सुखाडिय़ा का आज सायं उदयपुर के निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि अन्तिम यात्रा 6 मई रविवार को प्रात: 11 बजे दुर्गानर्सरी रोड स्थित उनके निवास आशीर्वाद हाउस से प्रारम्भ होकर अशोक नगर स्थित श्मशान घाट पहुंचेगी।

The post

 | 
मोहनलाल सुखाडिय़ा के पुत्र दिलीप सुखाडिय़ा का निधन

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिय़ा के ज्येष्ठ पुत्र दिलीप सुखाडिय़ा का आज सायं उदयपुर के निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि अन्तिम यात्रा 6 मई रविवार को प्रात: 11 बजे दुर्गानर्सरी रोड स्थित उनके निवास आशीर्वाद हाउस से प्रारम्भ होकर अशोक नगर स्थित श्मशान घाट पहुंचेगी। शेख ने बताया कि दिलीप सुखाडिय़ा के परिवार में पत्नी नीलिमा सुखाडिय़ा (पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पीसीसी सचिव), भाई अरूण सुखाडिय़ा एवं एक पुत्री कामायनी सुखाडिय़ा है। उनके निधन की खबर पर कांग्रेसजनों में शोक की लहर छा गई।

मोहनलाल सुखाडिय़ा के पुत्र दिलीप सुखाडिय़ा का निधन

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, डॉ. सी. पी. जोशी, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, पीसीसी सचिव पंकज कुमार शर्मा, प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख सहित कई नेताओं ने शोक जताया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News