Monsoon 2026 : इस दिन केरल में दस्तक देगा मॉनसून, मौसम विभाग ने कंफर्म कर दी तारीख

 | 

Monsoon Date 2026 : मानसून को लेकर नई अपडेट सामने आई है। देशभर में लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। देशभर में भीषण गर्मी ने सभी के पसीने छुड़ा दिए है। इस भीषण गर्मी में हर तरफ एस लग रहा है जैसे सब कुह पिंगहलने वाला है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2026 के केरल पहुंचने की संभावित तारीख IMD ने 26 मई घोषित कर दी है। 

सामान्य तारीख 1 जून की तुलना में इस बार करीब छह दिन पहले मानसून आने की संभावना जताई गई है। मॉनसून के आगमन के साथ दक्षिण भारत के राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, साथ ही खरीफ फसलों की बुवाई हो सकेगी। Monsoon Date 2026

केरल में मॉनसून की शुरुआत को लेकर IMD ने स्पष्ट किया है कि भारतीय मुख्य भूमि पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने का प्रमुख संकेत मानी जाती है। यह गर्मी और शुष्क मौसम से वर्षा ऋतु में बदलाव का प्रतीक भी है। मॉनसून के उत्तर की ओर बढ़ने के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट आएगी। Monsoon Date 2026

मॉनसून की भविष्यवाणी

मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 21 साल में IMD का पूर्वानुमान अधिकतर सटीक साबित हुआ है। Monsoon Date 2026

IMD का पूर्वानुमान कितना वास्तविकता के 

2020: वास्तविक आगमन 1 जून (IMD का पूर्वानुमान: 5 जून)

2021: वास्तविक आगमन 3 जून (IMD का पूर्वानुमान: 31 मई)

2022: वास्तविक आगमन 29 मई (IMD का पूर्वानुमान: 27 मई)

2023: वास्तविक आगमन 8 जून (IMD का पूर्वानुमान: 4 जून)

2024: वास्तविक आगमन 30 मई (IMD का पूर्वानुमान: 31 मई)

2025: वास्तविक आगमन 24 मई (IMD का पूर्वानुमान: 27 मई)

केरल में बारिश का अलर्ट

केरल के दो जिलों में IMD ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछजिलों में येलो अलर्ट जारी है। इससे साफ है कि मॉनसून से पहले ही दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हो रही हैं। Monsoon Date 2026

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि समय से पहले मॉनसून के केरल पहुंचने से दक्षिण भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी। यह खरीफ फसलों की बुवाई के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। 
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal