जिले भर में मानसून सक्रिय

जल संसाधन विभाग के नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार 24 घण्टों की अवधि के दौरान गोगुन्दा में 107, उदयपुर 15.60, सेई डेम 39, सलूम्बर 78, स्वरूपसागर व बागोलिया 15-15, उदयसागर 18, वल्लभनगर 22, डाया 32, जयसमंद 62, केजड़ 75, ओगणा 65, देवास 95, सोमपिकअप वियर 54, सोमकागदर 45, ऋषभदेव 80, मदार 20, कोटड़ा 61, नाई 45, खेरवाड़ा 52, बावलवाड़ा 90 तथा सेमारी में 85 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

 | 
जिले भर में मानसून सक्रिय

जिले में मानसून के पुनः सक्रिय होने से सर्वत्र अच्छी वर्षा ने उपस्थिति दर्ज कराई। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे बीते 24 घण्टों के दौरान सर्वाधिक 118 मिमी वर्षा झाड़ोल जलाशय पर दर्ज हुई।

जल संसाधन विभाग के नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार 24 घण्टों की अवधि के दौरान गोगुन्दा में 107, उदयपुर 15.60, सेई डेम 39, सलूम्बर 78, स्वरूपसागर व बागोलिया 15-15, उदयसागर 18, वल्लभनगर 22, डाया 32, जयसमंद 62, केजड़ 75, ओगणा 65, देवास 95, सोमपिकअप वियर 54, सोमकागदर 45, ऋषभदेव 80, मदार 20, कोटड़ा 61, नाई 45, खेरवाड़ा 52, बावलवाड़ा 90 तथा सेमारी में 85 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जलस्तर बढ़ा

विगत चौबीस घंटों में हुई वर्षा से जलाशयों के जलस्तर में भी अपेक्षाकृत वृद्धि हुई। इसमें जयसमंद में 2 सेमी, सेई डेम 2.5 सेमी, सोमकागदर 10 सेमी, उदयसागर 5 सेमी, स्वरूपसागर 3 सेमी, फतहसागर 3 सेमी, बडी 3 सेमी, जोगीवड़ 20 सेमी, केजड़ 2 फीट, बन्डोरा 18 सेमी, आकोदड़ा 15 सेमी व साबरमती के एक फीट पानी की बढ़ोतरी हुई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News