मानसून फिर सक्रिय, सर्वत्र अच्छी वर्षा

उदयपुर, 26 अगस्त 2019 जिले में पुनः सक्रिय हुए मानसून के तहत रविवार देर रात तक मेघ बरसते रहे और सोमवार की अलसुबह बरसात का यह दौर जारी रहा। सोमवार सुबह 8.30 बजे बीते चौबीस घण्टों के दौरान सर्वाधिक 70 मिलीमीटर वर्षा बावलवाड़ा जलाशय पर दर्ज हुई। जबकि उदयपुर में 54 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

The post

 | 

जल संसाधन के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार आलोच्य अवधि में सई डेम पर 5 मिलीमीटर, उदयपुर 54 मिलीमीटर, सलुम्बर 25 मिलीमीटर, स्वरूपसागर व कोटड़ा 29-29 मिलीमीटर, उदयसागर 24 मिलीमीटर, वल्लभनगर 10 मिलीमीटर, बागोलिया व केजड़ 20-20 मिलीमीटर  वर्षा दर्ज हुई।

CLICK HERE to Download UdaipurTimes to your Android device

इसी प्रकार डाया 25 मिलीमीटर, जयसमंद व ओगणा 8-8 मिलीमीटर, गोगुन्दा 11 मिलीमीटर, देवास 45 मिलीमीटर, सोमकागदर 14 मिलीमीटर, झाड़ोल 28 मिलीमीटर, नाई 30 मिलीमीटर, खेरवाड़ा 23 मिलीमीटर, ऋषभदेव 16 मिलीमीटर, मदार 21 मिलीमीटर एवं सेमारी जलाशय पर 18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News