हरियाणा में मानसून एक्टिव ! भारी आंधी बारिश का अलर्ट, देखें 12 अगस्त तक की मौसम रिपोर्ट ?
Udaipur Times, Haryana Weather, Haryana Me Baarish : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, हाल ही में मौसम बिगड़ते ही विभाग ने नया अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिलने वाली है। आइए जानते है अब 12 अगस्त तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
8 अगस्त, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अनूपगढ़, दिल्ली, सीधी, डिगा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाओं की सक्रियता 10 अगस्त तक ज्यादा बने रहने की संभावना है तथा बाद में मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर थोड़ा नीचे जाने की संभावना बन रही है जिससे सक्रियता में कमी आने की संभावना है।
कल 9 अगस्त व 10 अगस्त के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है।
परंतु 11 व 12 अगस्त को राज्य में आंशिक बादल व कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
