हरियाणा में मानसून सक्रिय ! जाने कब-कब होगी बारिश, देखें IMD का पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा में मानसून सक्रिय ! जाने कब-कब होगी बारिश, देखें IMD का पूर्वानुमान 

Udaipur Times, Haryana Weather : मानसून सक्रिय होने से मंगलवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश दर्ज की गई। 12 अगस्त को प्रदेश भर में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 तक मध्यम से तेज बारिश होने की संभवना बनी हुई है। 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए उन्होंने बताया कि बुधवार को हल्की बारिश के आसार हैं। एक जून से अब तक की बात करें तो आधे हरियाणा में सामान्य से कम बारिश हुई है। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला में सामान्य से 58, अंबाला में सामान्य से 54 प्रतिशत बारिश कम हुई है। करनाल में 47, कैथल में 45, सोनीपत में 44, करनाल में 33, सोनीपत में 26, पानीपत में 25% कम बारिश हुई है। IMD पूर्वानुमान के अनुसार हिसार में सामान्य से 3% बारिश कम हुई है। प्रदेश में पलवल जिले में सामान्य से 44% बारिश ज्यादा हुई है। बारिश के मामले में पलवल आगे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News