राजस्थान में मानसून हुआ सक्रिय ! देखें 26 जुलाई तक किन-किन जिलों में होगी तूफ़ानी बारिश ?

 | 
राजस्थान में मानसून हुआ सक्रिय ! देखें 26 जुलाई तक किन-किन जिलों में होगी तूफ़ानी बारिश ?

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों से राजस्थान में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, हाल ही में मौसम विभाग ने  26 जुलाई तक की मौसम अपडेट जारी करते हुए तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

आइए देखें नई मौसम रिपोर्ट 

राजस्थान मौसम मानसून/अपडेट 21 जुलाई 

पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय

 पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, बांरा जिलों में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश सीकर ग्रामीण में 119 mm दर्ज।

 आज उत्तर-पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है तथा  मानसून ट्रफ लाइन भी अपने सामान्य स्थिति से होकर गुजर रही है। 

 उपरोक्त के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

 आज 21 जुलाई को भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। आज जोधपुर, उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 22 से 26 जुलाई के दौरान कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर व बीकानेर संभाग के ज्यादातर भागों में बारिश की गतिविधियां दर्ज होने व कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर 

भारत मौसम विज्ञान विभाग

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News