उदयपुर में मानसून हुआ एक्टिव, 9 जुलाई तक अतिभारी बारिश का अलर्ट
Udaipur Times, Udaipur Weather Update: 6 जुलाई 2026 । राजस्थान में आखिरकार जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून सक्रीय हो चूका है। पिछले 24 घंटो में उदयपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर मेघ बरसे। Udaipur Weather Update
पिछले चौबीस घंटो में उदयपुर शहर में 39 मिलीमीटर जबकि गोगुन्दा में 48 मिलीमीटर, बड़गांव में 36 मिलीमीटर, मावली में 36 मिलीमीटर, घासा में 31 मिलीमीटर, नाई में 29 मिलीमीटर, फलासिया में 29 मिलीमीटर और उदयसागर बांध पर 24 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। Udaipur Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार आज 6 जुलाई को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के कई भागो में मध्यम से तेज़ बारिश का अनुमान जताया है। Udaipur Weather Update
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 6 से 9 जुलाई के बीच दक्षिण पूर्वी और पूर्वी राजस्थान विशेषकर उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं कहीं अतिभारी वर्षा होने की संभावना जताई है, हालाँकि 10 जुलाई के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की भी संभावना जताई गई है। Udaipur Weather Update
