Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। इसके अलावा हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई प्रक्रिया तेज हो गई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की यमुनानगर जिले के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के लगभग 21 जिलों से मानसून की पूरी तरह से विदाई हो चुकी है।
वही दुसरी और पड़ोसी राज्यों पंजाब के लगभग 92% हिस्से, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से भी मानसून वापस लौट चुका है। मानसून के जाते ही अब मौसम के तेवर बदलने लगे हैं।
मौसम विभाग ने बताया की दिन के समय जहां धूप से हल्की गर्मी बनी हुई है, वहीं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को प्रदेश में दिन का औसतन तापमान सामान्य से 1.7°C अधिक दर्ज किया गया। दूसरी ओर, रात के समय हल्की ठंडक की आहट शुरू हो चुकी है।
अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश भर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ बना रहेगा। हालांकि, 26 और 27 सितंबर को हरियाणा के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या आंशिक बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। 28 सितंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
मानसून की विदाई के साथ ही रात के समय में हल्की गुलाबी ठंड की आहट होने लगी है।