कल से पूरे हरियाणा में मानसून की विदाई ! 6 सालो में सबसे कम बारिश, देखें मौसम रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी कर दी है। करीब ढाई महीने तक सक्रिय रहने के बाद हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। सोमवार को मानसून सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, मेवात, महेंद्गढ़ और रेवाड़ी से विदा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 सितंबर तक मानसून राज्य के बाकी हिस्सों से भी पूरी तरह लौट जाएगा।
इस बार हरियाणा में मानसून सामान्य से 24 फीसदी कम रहा। प्रदेश में कुल 312.9 MM बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 413 MM बारिश होती है। यानी इस बार सामान्य से करीब 100 MM कम बारिश हुई। साल 2026 का मानसून छह साल में सबसे सूखा रहा है। इससे पहले 2019 में 42% कम मानसून बरसा था। Haryana Weather
हरियाणा में इस बार मानसून ने एक जुलाई को दस्तक दी थी, लेकिन पूरे सीजन में बारिश का लंबा दौर कम ही देखने को मिला। कई बार एक-दो दिन बारिश होने के बाद लंबे समय तक सूखा ही रहा। इससे बारिश का कुल आंकड़ा सामान्य से काफी नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में हरियाणा में सामान्य से 27% कम बारिश हुई। अगस्त में भी सामान्य से 05% कम रही। सितंबर में स्थिति और खराब रही। सितंबर में अब तक सामान्य से करीब 40% कम बारिश दर्ज की गई है। सबसे कम बारिश कुरुक्षेत्र में दर्ज की गई। यहां 61.1 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले केवल 11.9 एमएम बारिश हुई जो 81% कम है। Haryana Weather
विदाई के बाद के भी बारिश
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 25 व 26 सितंबर को हरियाणा के उत्तरी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर के पास कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो आगे चलकर डिप्रेशन या चक्रवात का रूप ले सकता है। इसका असर हरियाणा के उत्तरी इलाकों में भी असर देखने को मिलेगा। इससे 25 व 26 सितंबर को बारिश होने के आसार हैं। Haryana Weather
किस साल कितना बरसा
साल---मात्रा---प्रतिशत
2025---568 मिमी---34% ज्यादा
2024---405 मिमी---05% कम
2023---419 मिमी---01% कम
2022---465 मिमी---05% कम
2021---571 मिमी---30% ज्यादा
2020---376 मिमी---14% कम
2019---255 मिमी---42% कम
रेड जोन में 10 जिले
हरियाणा के दस जिले रेड जोन में शामिल रहे हैं। रेड जोन में उन जिलों को शामिल किया जाता है, जहां से 20 से लेकर 55 फीसदी कम बारिश की कमी दर्ज की गई हो। इनमें सिरसा में 53 फीसदी बारिश की कमी, अंबाला में 49 फीसदी, कैथल में 48 फीसदी, करनाल में 45%, जींद में 57 फीसदी, हिसार में 20%, पानीपत 27, रोहतक में 46, सोनीपत में 31 और महेंद्रगढ़ में 41% बारिश की कमी दर्ज की गई है। Haryana Weather
इस साल कहां, कितनी बारिश
जिला---बारिश---प्रतिशत
जींद---159---57
सिरसा---96---53
कैथल---182---49
अंबाला---399---49
रोहतक---243---46
करनाल---273---45
सोनीपत---315---32
पानीपत---316.6---28
महेंद्रगढ़---300---22
हिसार---228---21
पंचकूला---669---20
यमुनानगर---707---18
झज्जर---316---16
फरीदाबाद---474.3---13
चरखी दादरी---346.1---12
रेवाड़ी---372---11
कुरुक्षेत्र---357.2---10
फतेहाबाद---233.2---06
भिवानी---268---06
नूंह---459---02
पलवल---476---23