अगले 48 घंटो में मेवाड़ में दस्तक दे सकता है मानसून

उदयपुर 28 जून 2019, मेवाड़ में प्री मानसून में दो तीन तक जमकर हुई बरसात के बाद उदयपुर में दो दिन से बादल खामोश है हालाँकि कल राजसमंद कांकरोली को बादलो ने खूब भिगोया। मानसून ने आज मायानगरी मुंबई में शुक्रवार को पहली ही तेज बारिश ने मुंबई वासियों को बांधकर रख दिया। अब मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटो में मानसून मेवाड़ वागड़ में दस्तक दे सकता है।

 | 

मौसम विभाग के अनुसार यदि हवा का रुख बदला तो अगले 48 घंटो में मानसून मेवाड़ वागड़ में प्रवेश कर सकता है। मौसम विशेषज्ञ प्रोफ़ेसर नरपत सिंह राठोड ने बताया की अभी मानसून मध्य उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दक्षिणी गुजरात में सक्रिय है। हवा दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की ओर 20 से 25 किमी की रफ़्तार से चल रही है जिससे मानसून की गति धीमी पड़ी हुई है। अगर हवा का रुख दक्षिण पूर्व या पूर्व पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ होने से मानसून आगे बढ़ेगा।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उल्लेखनीय है की उदयपुर में प्री मॉनसून की सक्रियता के चलते 190 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News