हरियाणा में मानसून हुआ सक्रिय ! कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें नई वेदर रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय है। आज मंगलवार को प्रदेश के 7 जिलों में IMD ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में भारी बारिश का अलर्ट हैं।
IMD के अनुसार हरियाणा के बाकि इलाकों में भी बारिश होने वाली हैं। आज से मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने की उम्मीद है। इसके कारण कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत में कई स्थानों पर, जबकि झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। Haryana Weather
वहीं आने वाले दिनों में भी मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। 8, 9, 10 और 11 जुलाई को भी बारिश का मौसम रहने वाला है। जुलाई में अब तक मानसून हरियाणा में कम सक्रिय रहा है इसके आगे बढ़ने की उम्मीद है। Haryana Weather
एक्सपर्ट बोले
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने भी 10 जुलाई तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसून ट्रफ हिसार और भटिंडा तक बनी हुई है। Haryana Weather
जबकि अरब सागर में बन रहे डिप्रेशन और राजस्थान पर विकसित हो रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इससे राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बीच-बीच में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है।
