मोहाली-चंडीगढ़ और पंचकूला में इस तारीख तक दस्तक देगा मानसून, झमाझम बारिश करेगी गर्मी की छुट्टी
Udaipur Times, Haryana-Punjab News, Weather Update : देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है, ऐसे में सभी लोग बारिश का इंतजार कर रहें है ताकि भीषण गर्मी से राहत मिल सके। ऐसे में मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की कब मोहाली-चंडीगढ़ और पंचकूला में बारिश होने वाली है और भीषण गर्मी की छुट्टी होने वाली है। मौसम विभाग ने फिलहाल 26 तक का हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
अब मोहाली-चंडीगढ़ और पंचकूला के लोगों की भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए मानसून का इंतजार है ताकि बरसात हो जाए और मौसम ठंडा हो जाए। चंडीगढ़ में आज भी हीटवेव का अलर्ट है। यहां लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। अब लोगों ने दोपहर के समय बाहर निकलना भी थोड़ा कम कर दिया है। Weather Update
चंडीगढ़ में लोगों को दोपहर बाहर निकलने से मना किया जा रहा है। जिले लू दोपहर के समय लू चलती है, जिससे लोगों को की तबीयत बिगड़ सकती है। Weather Update
22 से 28 मई के बीच मौसम में बदलाव हो सकता है, पंजाब में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही इसका असर चंडीगढ़ के कुछ जगहों पर हो सकता है। Weather Update
जून के अंतिम सप्ताह (25 से 30 जून के बीच) तक चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में मानसून तक पहुंच सकता है। केरल में मानसून के आगमन और उत्तर-पश्चिम भारत की ओर इसकी सामान्य गति के आधार पर यह समय-सीमा तय होती है। Weather Update मानसून के आ जाने के बाद चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला मे बारिश की संभावना है।
