उदयपुर संभाग में अगले तीन दिन में मानसून के दस्तक देने की संभावना
Udaipur Times, Monsoon Update: 29 जून 2026। राजस्थान में मानसून की बेरुखी के चलते पिछले पांच वर्षो में इस वर्ष सबसे लंबा इंतज़ार करवाया है। मानसून में देरी के चलते इस वर्ष अब तक राजस्थान में पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 52% कम बारिश हुई है। Monsoon Update
कल रविवार 28 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून गतिविधियों के चलते उदयपुर, प्रतापगढ़, पाली, दौसा, अलवर और झुंझुनू ज़िले के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली। उदयपुर शहर में कल कई हिस्सों में भी बारिश देखने को मिली। Monsoon Update
मौसम केंद्र के अनुसार 2 जुलाई से दक्षिण पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसके बाद 3 से 5 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान माध्यम से भारी बारिश हो सकती है। Monsoon Update
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी पश्चिमी मानसून गुजरात और मध्य प्रदेश से आगे बढ़ रहा है। लेकिन गति धीमी होने के कारण दो से तीन दिनों में दक्षिणी राजस्थान में प्रवेश कर सकता है। ऐसे में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ साथ क्षेत्र में तापमान में कमी आने की संभावना है। Monsoon Update
