अगले तीन दिनों में मेहरबान हो सकता है मानसून

मौसम विशेषज्ञ नरपत सिंह राठोड ने बताया की तापमान में वृद्धि और पूर्वी हवाओ के चलने से गंगा के मध्य घाटी में छाए मॉनसूनी मेघो का रुख राजस्थान की ओर हुआ है। अतः आगामी तीन दिनों में मेवाड़ वागड़ संभाग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं अच्छी तो कहीं खंड वर्षा के आसार बन रहे है।

 | 

अगले तीन दिनों में मेहरबान हो सकता है मानसून

अब तक सावन में बादलो को तरस रहे मेवाड़ संभाग के लिए मौसम विभाग अच्छी खबर लेके आया है। मौसम विभाग की माने तो बढ़ती गर्मी और उमस से परेशान मेवाड़ वागड़ संभाग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों में झमाझम के आसार है। हालाँकि मौसम विभाग भी इस बार मानसून की बिगड़ी चाल को भांप नहीं पा रहे है।

मौसम विशेषज्ञ नरपत सिंह राठोड ने बताया की तापमान में वृद्धि और पूर्वी हवाओ के चलने से गंगा के मध्य घाटी में छाए मॉनसूनी मेघो का रुख राजस्थान की ओर हुआ है। अतः आगामी तीन दिनों में मेवाड़ वागड़ संभाग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं अच्छी तो कहीं खंड वर्षा के आसार बन रहे है।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News