मानसून ने पकड़ी रफ्तार ! देश के 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जाने आपके शहरों का हाल
Udaipur Times, Alert for heavy rain in 16 states across the country : मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में दक्षिण-पश्चिम में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। आगामी 4-5 दिनों के भीतर उत्तर अरब सागर, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के भी कई हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल बताई जा रही है। इस दौरान 60-70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी संभावना जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी
देश के कई राज्यों में जहां झमाझम बारिश हो रही है। वहीं यूपीवासी भीषण गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है कि 27 जून और 28 जून को प्रदेश के कई जिलों में भीषण हीट वेव का असर रहेगा।
दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज आंधी
तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश का दौर जारी रहेगा। तमिलनाडु के कन्याकुमारी, कोयंबटूर, वेल्लोर, कांचीपुरम, नीलगिरी, तिरुप्पुर, डिंडीगुल और तिरुनेलवेली समेत कई जिलों में 27 से 28 जून के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
असम और मेघालय में भीषण बारिश को लेकर अलर्ट जारी
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। 27 जून से 2 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। अरुणाचल प्रदेश में 28 और 29 जून को भारी बारिश होगी।
गोवा और महाराष्ट में गरज-बरस
महाराष्ट्र के लगभग सभी इलाकों में मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे कुछ जगहों पर भारी बारिश और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।
मुंबई, कोंकण क्षेत्र और उससे सटे गोवा में बारिश का जो खास तौर पर अधिक रही है, जिससे लंबे समय से चली आ रही गर्मी से काफी राहत मिली है। कोंकण और गोवा में 27 जून से 2 जुलाई के बीच भारी बारिश होगी। 27 जून से 2 जुलाई के बीच मराठवाड़ा और गुजरात के सौहराष्ट्र और कच्छ में छिट-पुट बारिश की आशंका।
