हरियाणा में फिर एक्टिव होगा मानसून ! सिरसा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

 | 
हरियाणा में फिर एक्टिव होगा मानसून ! सिरसा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से करवट ले चुका है। प्रदेश में आज शुक्रवार को सिरसा, सोनीपत, पानीपत, जींद, महेंद्रगढ़, रोहतक और फतेहाबाद में बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के मुताबिक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, जींद और कैथल में बारिश की संभावना है। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक मानसून कुछ कमजोर रहेगा। 27 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में फिर तेजी आने की संभावना है। Haryana Weather

फिलहाल मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज और दीघा होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। Haryana Weather इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है, जिससे हरियाणा में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News