हरियाणा में फिर सक्रिय होगा मानसून ! देखें कहां-कहां तूफानी बारिश का अलर्ट ?

 | 
हरियाणा में फिर सक्रिय होगा मानसून ! देखें कहां-कहां तूफानी बारिश का अलर्ट ?

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। मौसम विभाग ने बताया है की प्रदेश में 3 दिन बाद 27 जुलाई से मानसून फिर से एक्टिव होगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

विभाग ने जानकारी दी है कि 25 जुलाई से मौसम में फिर से बदलाव शुरू होगा जिसके चलते उत्तर और उत्तर-पूर्वी हरियाणा के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना बनेगी। इसके साथ ही 27 जुलाई को मानसून और अधिक सक्रिय रहेगा, जिसके कारण प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, दीघा होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। जिससे हरियाणा में अगले 4-5 दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में कहीं-कहीं और उत्तर-पूर्वी जिलों में कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है। 25 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। 27 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News