हरियाणा में आज रात से सक्रिय होगा मानसून ! 4 दिन होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम अलर्ट

 | 
हरियाणा में आज रात से सक्रिय होगा मानसून ! 4 दिन होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम अलर्ट

Udaipur Times, Haryana Weather Alert : हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा के कई हिस्सों में आज बारिश हो रही है वहीं आज रात से मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा, जिसके बाद अगले चार पांच दिनों तक सभी जिलों में झमाझम बारिश होगी।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

20 जुलाई,2026 :

मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ जो हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ा हुआ था जो अब नीचे की तरफ आना शुरू हुआ है जिससे मानसून की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा श्री गंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, डेल्टागंज, पुरुलिया, डिगा से उत्तर पूर्व बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है  है तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक  सरकुलेशन बनने से  हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में 20 जुलाई देर रात्रि के बाद बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। 

जिससे हरियाणा राज्य में 21 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच बीच में बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर  क्षेत्रों में बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी व वातावरण में नमी बढ़ने  की संभावना है । 

##########$$$####

कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News