Monsoon Update : मानसून को लेकर तारीख हुई कन्फर्म, तय समय से पहले देगा दस्तक, देखें IMD का पूर्वानुमान
Monsoon Update 2026 : देशभर में मौसम पलटी कहा चुका है। देश के दिल्ली-हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे आम जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है ऐसे में सभी लोग मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतार कर रहें है।
मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बताया है की मानसून केरलम में 26 मई को दस्तक दे सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, फिर देश के दूसरे हिस्सों को कवर करने के लिए उत्तर की ओर बढ़ता है। पिछले साल मानसून 24 मई को आया था। Monsoon Update 2026
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 2025 में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हुई थी। 30 सितंबर 2025 को IMD ने बताया था कि पूरे देश में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश (937.2 MM) दर्ज की गई। IMD चीफ मृत्युंजय महापात्रा ने इसे बहुत सफल सीजन बताया था।
देश हीटवेव की चपेट में
उधर देश का आधे से ज्यादा हिस्सा हीटवेव की चपेट में है। महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40°C के पार दर्ज किया गया। Monsoon Update 2026
इस साल कम बारिश का अनुमान
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, इस साल मानसून की बारिश सामान्य से 6% कम रह सकती है। जून से सितंबर तक मानसून के 4 महीनों में देश में बारिश का सामान्य औसत 868.6 MM है। सामान्य से कम मानसून का मतलब है कि बारिश 90% से 95% के बीच रहेगी। एजेंसी ने 94% बारिश का अनुमान दिया है। Monsoon Update 2026
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस साल मानसून की बारिश सामान्य से कम रह सकती है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने इस साल के मानसून का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, बारिश सामान्य से 6% कम रह सकती है।
जून से सितंबर तक मानसून के 4 महीनों में देश में बारिश का सामान्य औसत 868.6 MM है। सामान्य से कम मानसून का मतलब है कि बारिश 90% से 95% के बीच रहेगी। एजेंसी ने 94% बारिश का अनुमान दिया है। Monsoon Update 2026
जून में सामान्य बारिश होगी, लेकिन जुलाई से गिरावट शुरू होकर अगस्त और सितंबर में मानसून कमजोर पड़ेगा। खासकर अगस्त-सितंबर में बारिश की कमी ज्यादा रहने के संकेत हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्य और पश्चिम भारत के मुख्य क्षेत्रों में बारिश कम रहने के आसार हैं। अगस्त-सितंबर में मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सामान्य से कम बारिश की आशंका है। Monsoon Update 2026
जुलाई का अनुमान
LPA के मुकाबले जून में 101% बारिश संभव। इस माह का LPA 165.3 mm है।
सितंबर में LPA के मुकाबले 89% बारिश का पूर्वानुमान। LPA 167.9 mm है। Monsoon Update 2026
LPA के मुकाबले 95% बारिश जुलाई में होगी। इस माह LPA 280.5 mm है।
LPA के मुकाबले अगस्त में 92% बारिश संभव। इस माह का LPA 254.9 mm है। Monsoon Update 2026
क्या होता है LPA
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका मतलब है कि मौसम विभाग ने 1971-2020 की अवधि के आधार पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) को 87 CM (870 MM) निर्धारित किया है। Monsoon Update 2026 अगर किसी साल की बारिश 87 CM से ज्यादा होती है, तो उसे सामान्य से अधिक माना जाता है। अगर कम हो तो कमजोर मानसून माना जाता है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
