मानसून अपडेट: सेमारी में 40 मिमी वर्षा दर्ज
उदयपुर, 02 जुलाई 2019 जिले में मानसून ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। कल देर रात उदयपुर शहर में बरसात हुई। वहीँ जिले में जारी वर्षा के दौर में मंगलवार सुबह 8.30 बजे बीते चौबीस घण्टों के दौरान सर्वाधिक 40 मिलीमीटर वर्षा सेमारी जलाशय पर दर्ज हुई।

जल संसाधन के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार आलोच्य अवधि में उदयपुर व नाई 16-16 मिलीमीटर, सलूम्बर व गोगुन्दा 12-12 मिलीमीटर, स्वरूपसागर बांध पर 13 मिलिमीटर, उदयसागर बांध व सोम पिकअप 7-7 मिलीमीटर, वल्लभनगर, ओगणा 18-18 मिलीमीटर , डाया बांध पर 5 मिलीमीटर, केजड़ 27 मिलीमीटर, देवास 32 मिलीमीटर, सोमकागदर व झाड़ोल बांध पर 3-3 मिलीमीटर , ऋषभदेव बांध पर 8 मिलीमीटर तथा मदार जलाशय पर 9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।