मानसून अपडेट सीसारमा साढ़े तीन फिट चली

उदयपुर, 05 जुलाई 2019। गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह बादल लेकसिटी पर मेहरबान रहे। अगले 48 घंटे में मूसलाधार बारिश की उम्मीद है। रात की बरसात से उदयपुर शहर की पिछोला झील को भरने वाली सीसारमा नदी में पानी की आवक

 | 

मानसून अपडेट सीसारमा साढ़े तीन फिट चली

उदयपुर, 05 जुलाई 2019। गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह बादल लेकसिटी पर मेहरबान रहे। अगले 48 घंटे में मूसलाधार बारिश की उम्मीद है। रात की बरसात से उदयपुर शहर की पिछोला झील को भरने वाली सीसारमा नदी में पानी की आवक शुरू हो गई। आज शुक्रवार सुबह सीसारमा चैनल में साढ़े तीन-चार फीट के स्तर पर पानी का बहाव रेकॉर्ड किया गया।

मौंसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे समाप्त हुए बीते चौबीस घंटों में बावलवाड़ा में 75 मिलीमीटर, गोगुन्दा, देवास व सेमारी में 45 मिलीमीटर, मदार में 44 मिलीमीटर, खेरवाड़ा में 40 मिलीमीटर, केजड़ में 38 मिलीमीटर, उदयसागर व सोमकागदर पर 36 मिलीमीटर, डाया में 35 मिलीमीटर, सलूम्बर में 34 मिलीमीटर, रिषभदेव में 33 मिलीमीटर, नाई में 28 मिलीमीटर, उदयपुर में 27 मिलीमीटर, झाड़ोल में 20 मिलीमीटर, स्वरूप सागर व बागोलिया में 18 मिलीमीटर, सोम पिक अप वियर पर 17 मिलीमीटर, वल्लभनगर में 15 मिलीमीटर, जयसमन्द में 11 मिलीमीटर, ओगणा में 8 मिलीमीटर, कोटड़ा में 2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News