हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में इस तारीख को मानसून देगा दस्तक ! देखें IMD का मौसम पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में इस तारीख को मानसून देगा दस्तक ! देखें IMD का मौसम पूर्वानुमान

Udaipur Times, IMD Weather Update : चंडीगढ़ में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। वही दूसरी और विभाग ने अगले 3 दिनों तक तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, इलाके में सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण बादल छाए रहने, बिजली चमकने और कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।

इस दिन आएगा मानसून? 
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि जून के आखिरी हफ्ते में मानसून चंडीगढ़ पहुंच सकता है। अगर मौसम की स्थिति सही रहीं तो 27 से 30 जून के बीच मानसून की चंडीगढ़ में एंट्री हो सकती है। इसके अलावा 28 और 29 जून के आसपास अच्छी मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

ऐसा रहेगा मौसम? 
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पंजाब और हरियाणा के ऊपर बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते कई इलाकों में तेज हवाएं, और बारिश हो सकती है।

विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में मानसून की दस्तक के साथ गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News