दिल्ली में मानसून होगा सक्रिय, जानें कब और किन इलाकों में होगी भारी बारिश ?

 | 
दिल्ली में मानसून होगा सक्रिय, जानें कब और किन इलाकों में होगी भारी बारिश ?

Udaipur Times, New Delhi Weather : दिल्ली और आसपास के अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं होने और हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) अधिक रहने के कारण लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। कल यानी 29 जुलाई से मौसम में धीरे-धीरे सुधार शुरू होगा।

मिलकर बढ़ाएंगे बारिश

दिल्ली में मानसून के दौरान बारिश का सबसे बड़ा कारण मानसून ट्रफ होती है। फिलहाल यह ट्रफ दिल्ली के दक्षिण में स्थित है और बीकानेर, ग्वालियर, हमीरपुर, प्रयागराज होते हुए आगे पूर्व की ओर गुजर रही है। इस ट्रफ के दोनों सिरों पर अलग-अलग मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। राजस्थान की ओर लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव का क्षेत्र) मौजूद है, जबकि ओडिशा की ओर डिप्रेशन (गहरा निम्न दबाव) बना हुआ है। New Delhi Weather इसके अलावा उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों की ओर एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भी आगे बढ़ रहा है। इन तीनों मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से मानसून ट्रफ इस सप्ताह दिल्ली के आसपास बनी रहेगी और कई बार राजधानी के ऊपर से भी गुजर सकती है। इसके कारण दिल्ली में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और सप्ताह के दौरान कई बार मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

तापमान और उमस दोनों घटेंगे

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि जुलाई समाप्त होने से पहले दिल्ली में अच्छी और कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जिससे मासिक बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब पहुंच सकता है। New Delhi Weather

30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि 31 जुलाई और उसके बाद होने वाली बारिश अगस्त महीने के आंकड़ों में शामिल की जाएगी। इसके साथ ही हीट इंडेक्स (महसूस होने वाली गर्मी) में भी बड़ी गिरावट आएगी। रात और सुबह का मौसम पहले की तुलना में अधिक सुहावना और आरामदायक रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News